
राशन वितरण की हकीकत जानने दुकान पहुंचे कलेक्टर
केवलारी में हितग्राहियों से सीधा संवाद
कटनी,यशभारत। सरकारी राशन वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी और हितग्राहियों की परेशानियों की वास्तविक स्थिति जानने कलेक्टर आशीष तिवारी ने केवलारी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान में वितरण व्यवस्था देखने के साथ ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर पूछा कि उन्हें नियमित रूप से राशन मिल रहा है या नहीं।
ग्रामीणों ने राशन मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न समय पर मिले। वितरण में लापरवाही और शिकायतों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही व्यवस्था की लगातार निगरानी करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम जितेंद्र पटेल और जिला आपूर्ति अधिकारी आरके ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।







