जनार्दन मिश्रा के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर की नारेबाजी भोपाल सांसद आलोक शर्मा के बंगले का किया घेराव, विरोध प्रदर्शन से गरमाया सियासी माहौल

जनार्दन मिश्रा के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर की नारेबाजी
भोपाल सांसद आलोक शर्मा के बंगले का किया घेराव, विरोध प्रदर्शन से गरमाया सियासी माहौल
भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल में जनार्दन मिश्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल के सांसद आलोक शर्मा के बंगले का घेराव भी किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनार्दन मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन के चलते राजनीतिक माहौल गरमा गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन और सांसद के बंगले के घेराव को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की। इस घटनाक्रम के बाद राजधानी की सियासत में एक बार फिर विरोध और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।







