भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

छठ महापर्व पर 16 नवंबर को आरजीपीवी में अवकाश की मांग , एनएसयूआई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, परीक्षा और प्रैक्टिकल नहीं कराने की भी रखी मांग

छठ महापर्व पर 16 नवंबर को आरजीपीवी में अवकाश की मांग

एनएसयूआई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, परीक्षा और प्रैक्टिकल नहीं कराने की भी रखी मांग

भोपाल,यश भारत। छठ महापर्व के अवसर पर 16 नवंबर 2026 को राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग उठी है। इस संबंध में एनएसयूआई भोपाल जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर और जिला महासचिव अनिमेष गोंडली ने कुलपति प्रो. डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि बिहार  उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित कई राज्यों में छठ महापर्व का विशेष महत्व है। मध्यप्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में भी इन राज्यों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। 16 नवंबर को उषा अर्घ्य और पारण के साथ पर्व का मुख्य अनुष्ठान संपन्न होगा। जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने मांग की कि विश्वविद्यालय  विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यूटीड़ी) और सभी संबद्ध कॉलेजों में अवकाश घोषित किया जाए। इस दिन परीक्षा प्रैक्टिकल और वाइवा भी नहीं कराए जाएं। पूर्व निर्धारित परीक्षाओं को अन्य तिथि पर कराने की मांग की गई है। एनएसयूआई ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button