कुख्यात बदमाश गोल्डी सोनकर ने करोड़ों की शासकीय जमीन में प्लाटिंग कर बेंच दी: पुलिस ने किया मुआयना, कार्रवाई जारी

https://youtu.be/c5xaNf5cGYchttps://youtu.be/c5xaNf5cGYc
यशभारत। जबलपुर का कुख्यात बदमाश गोल्डी सोनकर ने नयागांव पहाड़ी के पास स्थित सरकारी जमीन को बिल्डर बनकर बेच डाली। इतना ही नहीं अनेक लोगों ने तो यहां पर रहना भी शुरु कर दिया है। सूचना पर तहसीलदार और गोरखपुर थाना प्रभारी नयागांव पहाड़ी पर जब पहुंचे, तो देखा कि शासकीय जमीन पर प्लॉटिंग हो रही है। वहीं, सरकारी जमीन पर पानी के लिए दो बोरिंग भी किए गए हैं, जो कि अवैध है। गोरखपुर थाना प्रभारी एसपीएस बघेल के अनुसार मामले में राजस्व विभाग कार्रवाई करेगा।
शासकीय जमीन पर मकान बनाकर रहने वालों से जब पुलिस ने पूछताछ कि तो बताया गया कि गोल्डी सोनकर ने अपने आपको बिल्डर बताया और फि र सरकारी जमीन पर प्लॉट काटकर 1 लाख रुपए से डेढ़ लाख रुपए तक में बेचा है। गोल्डी सोनकर ने सरकारी जमीन को बेचने के बाद वहां रहने वाले लोगों के लिए बाकायदा पानी की व्यवस्था के लिए बोरिंग भी करवा दी। इतना ही नहीं वहां पर स्थायी सड़क भी निकाल दी।
गोरखपुर थाना प्रभारी एसपीएस बघेल को जब सूचना मिली कि शासकीय जमीन पर बदमाश गोल्डी सोनकर बिल्डर बनकर कब्जा कर लिया है और लोगों को कम कीमत में प्लॉट और मकान दे रहा है, तो इसके बाद तहसीलदार को लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि करीब दो से तीन एकड़ सरकारी जमीन पर गोल्डी सोनकर प्लॉटिंग कर चुका था और धीरे-धीरे जमीन को बेचने का काम कर रहा है।







