भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

नगर निगम की वर्कशॉप पर उठे सवाल, क्रेन से खींचकर ले जाई जा रहीं कचरा गाड़ियां , आधी से ज्यादा गाड़ियां खराब होने का आरोप, समय पर मेंटेनेंस नहीं होने से व्यवस्था पर उठे सवाल

नगर निगम की वर्कशॉप पर उठे सवाल, क्रेन से खींचकर ले जाई जा रहीं कचरा गाड़ियां

आधी से ज्यादा गाड़ियां खराब होने का आरोप, समय पर मेंटेनेंस नहीं होने से व्यवस्था पर उठे सवाल

भोपाल,यश भारत।राजधानी में नगर निगम की कचरा गाड़ियों की बदहाल स्थिति सामने आने के बाद निगम की वर्कशॉप की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि खराब होने वाली कचरा गाड़ियों का समय पर मेंटेनेंस कराने के बजाय अब पूरी तरह बंद हो चुकी गाड़ियों को क्रेन की मदद से खींचकर ले जाना पड़ रहा है। इस स्थिति ने नगर निगम की वर्कशॉप में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर गाड़ियों का नियमित रखरखाव क्यों नहीं किया जा रहा, छोटी-मोटी खराबियों को समय रहते ठीक क्यों नहीं कराया जा रहा

आरोप है कि नगर निगम की आधी से ज्यादा कचरा गाड़ियां खराब होकर बर्बादी की कगार पर पहुंच चुकी हैं। यदि समय रहते इन वाहनों का मेंटेनेंस किया जाता तो शायद इन्हें इस स्थिति तक पहुंचने से रोका जा सकता था। अब सवाल यह है कि जब नगर निगम के पास वाहनों के रखरखाव के लिए वर्कशॉप और कर्मचारी मौजूद हैं, तो फिर गाड़ियों को क्रेन से खींचकर ले जाने की नौबत क्यों आ रही है  इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button