भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

जनता क्वार्टर तोड़ने की कार्रवाई से पहले पांच महिलाओं ने खाया जहर , हमीदिया अस्पताल में भर्ती, दो की हालत गंभीर, कार्रवाई के विरोध में अस्पताल परिसर में हंगामा

जनता क्वार्टर तोड़ने की कार्रवाई से पहले पांच महिलाओं ने खाया जहर

हमीदिया अस्पताल में भर्ती, दो की हालत गंभीर, कार्रवाई के विरोध में अस्पताल परिसर में हंगामा

भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल में जनता क्वार्टर को तोड़ने की प्रशासनिक कार्रवाई से पहले तनाव की स्थिति बन गई। कार्रवाई के विरोध में पांच महिलाओं ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद सभी महिलाओं को तत्काल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया  जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद हमीदिया अस्पताल में भी हंगामे की स्थिति बन गई। महिलाओं के परिजन और अन्य लोग अस्पताल परिसर में जुट गए। जनता क्वार्टर को तोड़ने की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। प्रशासन की ओर से क्वार्टर खाली कराने और उन्हें तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती महिलाओं का उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button