बरही अग्निकांड की हृदयविदारक त्रासदी ने झकझोरा जनमानस, मिशन चौक पर कैंडल जलाकर कांग्रेस ने दिवंगतों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कटनी, यशभारत।
बरही में हुए हृदयविदारक अग्निकांड में एक ही परिवार के छह सदस्यों के असमय निधन से पूरे क्षेत्र में शोक और दुःख का माहौल है। इस दर्दनाक हादसे ने हर संवेदनशील हृदय को झकझोर कर रख दिया है।
दिवंगत आत्माओं की स्मृति में मिशन चौक, कटनी में जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शहर कटनी एडवोकेट अमित शुक्ला के नेतृत्व में कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कांग्रेसजनों एवं नागरिकों ने नम आंखों से दिवंगतों को याद किया और मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि एक ही परिवार के छह सदस्यों का इस तरह असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।
उन्होंने इस हृदयविदारक घटना पर शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं और जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय पर पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था उपलब्ध होती और फायर ब्रिगेड की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंच पाती, तो संभव है कि छह अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता था। यह घटना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। शासन-प्रशासन को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जवाबदेही तय करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटना दोबारा न हो।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक गहरी पीड़ा और चेतावनी है। पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता मिलनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शहर कटनी एडवोकेट अमित शुक्ला, राकेश जैन कक्का, राजा जगवानी, रजनी वर्मा,अरुण मामा कनोजिया,राजेश जाटव,जितेन्द्र गुप्ता,अजय जैसवानी, देवीदीन गुप्ता, मोसुफ़ अहमद बिट्टू, गुलाम जाफर, अजय कोल, संजय गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, स्वेता कटारे अदिता वर्मा, सलाहुद्दीन खान, अंशु गुप्ता, मो. फरीद,जॉर्ज डेविड,रमेश अहिरवार,अशोक बहलानी
अभय गौतम,जितेंद्र चौबे,एवं शरद पाल सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







