Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें
कछपुरा ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
अप रेललाइन पर मिला शव, सिर और धड़ अलग-अलग पड़े मिले; पहचान में जुटी पुलिस

जबलपुर, यशभारत। कछपुरा ओवरब्रिज के नीचे बुधवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना शाम करीब 4 बजे अप रेलवे ट्रैक पर हुई। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति का सिर और धड़ अलग-अलग हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जानकारी जीआरपी और आरपीएफ को भी दी गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन आने के दौरान व्यक्ति अचानक ट्रैक पर आ गया था। हालांकि, कुछ लोगों ने आत्महत्या की आशंका भी जताई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना हादसा है या आत्महत्या। पुलिस और जीआरपी मामले की जांच में जुटी हैं।







