Top-5इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार  युवक की मौत, दो गंभीर

सोनपुर मोड़ के पास हुआ हादसा, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

जबलपुर, यशभारत। खमरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार रात करीब 8:15 बजे सोनपुर मोड़ से घाघा रोड पर पुलिया के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार, कार्तिक कुशवाहा, अंकित गोठिया और रंजीत कुशवाहा मोटरसाइकिल से सोनपुर से घाघा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घाघा तरफ से आ रहे हार्वेस्टर क्रमांक एमपी 04 डीबी 2535 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल ओएफके अस्पताल खमरिया पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 25 वर्षीय कार्तिक कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित गोठिया और रंजीत कुशवाहा को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button