भोपालमध्यप्रदेश

सुंदरलाल पटवा की जयंती पर विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

सुंदरलाल पटवा की जयंती पर विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

भोपाल, यशभारत।  पद्म विभूषण से सम्मानित, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के जन्म दिवस के अवसर पर आज विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एक पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में  विधानसभा अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह तोमर, विधायक सुरेंद्र पटवा और विधायक भगवान दास सबनानी ने स्वर्गीय पटवा जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर स्वर्गीय  पटवा के अन्य परिवारजन तथा विधानसभा के प्रमुख सचिव  अरविंद शर्मा सहित विधानसभा के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button