भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, चार युवकों ने कांच तोड़कर बचाई जान , ढाई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, स्थानीय लोगों की मदद से चारों युवक सुरक्षित बाहर निकाले गए भारी डंपरों की आवाजाही पर उठे सवाल

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, चार युवकों ने कांच तोड़कर बचाई जान

ढाई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, स्थानीय लोगों की मदद से चारों युवक सुरक्षित बाहर निकाले गए भारी डंपरों की आवाजाही पर उठे सवाल

भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल के निपानिया जाट में एक बड़ा हादसा सामने आया जहां चार युवकों से भरी कार अनियंत्रित होकर पानी से लबालब भरे करीब 40 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। हादसे के बाद कार में सवार युवकों ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए कार के कांच तोड़े और बाहर निकलने का रास्ता बनाया।  चारों युवक तैरना जानते थे  जिसके चलते उनकी जान बच सकी।

स्थानीय लोगों की मदद और करीब ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चारों युवकों को कार सहित सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार कार में प्रेम सिंह लोधी ज्ञान सिंह लोधी सहित चार युवक सवार थे। निपानिया जाट में कार अचानक अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। पानी में डूबती कार के भीतर फंसे युवकों ने हिम्मत नहीं हारी और कांच तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

भारी डंपरों की आवाजाही पर उठे सवाल

हादसे के बाद निपानिया जाट-कनेरा मार्ग पर रात के समय भारी डंपरों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने गिट्टी-मुरम से भरे डंपरों के लगातार आवागमन पर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि इस समस्या को लेकर करीब एक साल पहले कलेक्टर और एसपी को शिकायत दी गई थी  लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते उचित कदम उठाए जाते तो ऐसी घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकता था। हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button