भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा उमंग सिंघार बोले- जनता की समस्याओं से ध्यान भटका रही भाजपा सरकार, व्यवस्था की जवाबदेही तय हो

महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

उमंग सिंघार बोले- जनता की समस्याओं से ध्यान भटका रही भाजपा सरकार, व्यवस्था की जवाबदेही तय हो

भोपाल,यश भारत। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी  किसानों  आदिवासियों और युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता कई समस्याओं से जूझ रही है  लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय दूसरे मुद्दों को सामने ला रही है। सिंघार ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। पेट्रोल डीजल की कीमतों  बढ़ते कर्ज और आर्थिक नीतियों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने किसानों को एमएसपी और उचित मूल्य नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री और मंत्रियों को किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने की चुनौती दी। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में देरी  परीक्षा निरस्त होने और कथित अनियमितताओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया। सिंघार ने आदिवासियों के अधिकारों  विस्थापन और मीडिया की स्वतंत्रता पर भी सवाल उठाए। निर्मला सप्रे प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जताते हुए कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button