भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

अल्टो कार में घुसा 9 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप सूरज नगर चौराहे पर जुटी लोगों की भीड़, विशेषज्ञ मिथुन अकोदिया ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

अल्टो कार में घुसा 9 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप

सूरज नगर चौराहे पर जुटी लोगों की भीड़, विशेषज्ञ मिथुन अकोदिया ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल के सूरज नगर चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अल्टो कार के अंदर करीब 9 फीट लंबा अजगर घुस गया। कार में अजगर होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अजगर को कार के अंदर देखकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ मिथुन अकोदिया मौके पर पहुंचे।

उन्होंने काफी मशक्कत और सूझबूझ के साथ अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे कार से बाहर निकाला। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद अजगर के बाहर आते ही लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने विशेषज्ञ मिथुन अकोदिया के साहस, सूझबूझ और रेस्क्यू कार्य की जमकर सराहना की। वहीं, अजगर के कार से निकलने का वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button