Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

ड्यूटी पर जा रहे सिविल लाइन थाना आरक्षक को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

कान्हा ढाबे के पास हुआ दर्दनाक हादसा, टक्कर मारकर वाहन सहित फरार हुआ चालक

जबलपुर, यश भारत। बरेला बाईपास रोड पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से पुलिस विभाग के एक आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कान्हा ढाबे के पास उस समय हुआ, जब आरक्षक मोटरसाइकिल से अपनी ड्यूटी पर सिविल लाइन थाना जा रहे थे। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक अनिल मरावी मोटरसाइकिल से बरेला की ओर से जबलपुर आ रहे थे। उन्हें सिविल लाइन थाने में ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। इसी दौरान बरेला रोड पर कान्हा ढाबे के समीप एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि आरक्षक अनिल मरावी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उन्हें इतनी गंभीर चोटें आईं कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button