भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त, हरदीप पुरी का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय , नामांकन निरस्त होने पर राजकुमार लोहानी ने उठाए सवाल, रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराने विधानसभा पहुंचेंगे

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त, हरदीप पुरी का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय

नामांकन निरस्त होने पर राजकुमार लोहानी ने उठाए सवाल, रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराने विधानसभा पहुंचेंगे

भोपाल,यश भारत। मध्यप्रदेश में राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया। कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। वहीं भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन वैध पाया गया है। नामांकन निरस्त होने के बाद अब चुनावी मैदान में हरदीप सिंह पुरी ही एकमात्र वैध उम्मीदवार बचे हैं।

निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने अपने नामांकन पत्र के निरस्त किए जाने पर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि वे इस मामले में अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए विधानसभा पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पक्ष रखेंगे। नामांकन निरस्त किए जाने की प्रक्रिया और दस्तावेजों को लेकर उनकी ओर से आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल नामांकन निरस्तीकरण के बाद मध्यप्रदेश की इस राज्यसभा सीट को लेकर राजनीतिक और चुनावी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button