देशमुख्य ख़बरें

 गोहलपुर गाजिमिया मैदान के पास टपरों में लगी आग,

दमकल और स्थानीय लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

 

जबलपुर, यश भारत। गोहलपुर थाना क्षेत्र के गाजिमिया मैदान के पास रखे टपरों में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टपरों में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button