DelhiJammuTop-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

मटर का सीजन सिर पर, मंडी सचिव बेखबर…जाम की आफत झेलेंगे किसान और आमजन..!

कटंगी बाईपास व चुंगी नाका में हर साल बिगड़ती है यातायात व्यवस्था

जबलपुर यशभारत। मटर की आवक का सीजन नजदीक आते ही कटंगी बाईपास व चुंगी नाका क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। जल्द ही मटर मंडी में किसानों की उपज पहुंचना शुरू हो जाएगी, लेकिन इसके पहले मंडी प्रशासन की ओर से यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अब तक कोई ठोस रणनीति तैयार होती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में एक बार फिर किसानों, व्यापारियों और आम राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
हर साल मटर के सीजन में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों से अपनी उपज लेकर औरिया  मटर मंडी पहुंचते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण कटंगी और चुंगी नाका मार्ग पर आवागमन प्रभावित होता है। कई बार सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाती है और राहगीरों को निकलने तक की जगह नहीं मिलती। इसका सीधा असर स्थानीय नागरिकों, स्कूली विद्यार्थियों और दूसरे जरूरी कामों से आने-जाने वाले लोगों पर पड़ता है।

किसानों की सुविधा के लिए पहले से हो इंतजाम

मटर का सीजन किसानों के लिए आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में मंडी तक पहुंचने और उपज की बिक्री के दौरान उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसकी जिम्मेदारी मंडी प्रशासन की भी है। वाहनों की पार्किंग, प्रवेश और निकासी की अलग-अलग व्यवस्था, मंडी परिसर में आवागमन का निर्धारित मार्ग और जरूरत पड़ने पर यातायात पुलिस के सहयोग से व्यवस्था बनाने जैसे कदम पहले से उठाए जा सकते हैं।

सचिव की कार्ययोजना पर उठ रहे सवाल

मटर की आवक शुरू होने से पहले मंडी प्रशासन की तैयारियां सामने नहीं आने से मंडी सचिव की कार्यप्रणाली और दूरदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब हर साल एक जैसी समस्या सामने आती है तो फिर समय रहते उसका समाधान क्यों नहीं निकाला जाता? क्या प्रशासन इस बार भी जाम लगने और किसानों के परेशान होने के बाद ही सक्रिय होगा? जरूरत है कि मंडी सचिव अभी से संबंधित विभागों के साथ बैठक कर ठोस कार्ययोजना तैयार करें, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो और आम जनता को भी जाम से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button