जबलपुरमध्य प्रदेश

बरगी बांध के गेटो से बढाई गयी जल निकासी,9 गेट खुले

बारिश का आंकड़ा 43 इंच के पार

जबलपुर यशभारत। जबलपुर मे देर रात तक हुई झमाझम बारिश के बाद बारिश का आंकड़ा खिसककर 43 इंच को पार कर गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश का क्रम लगभग थम हुआ था जिसके कारण लोग उमस और बेचैनी महसूस कर रहे थे। जिससे थोड़ी राहत मिली है। इधर दूसरी तरफ आज सुबह 8 बजे बांध का जल स्तर 422.7 6 मीटर आंका गया। वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता 100% है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक 897 क्यूमेक है जिसके कारण बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आज सुबह 10 बजे जल की निकासी को 395 क्यूमेक से बढाकर 1096 क्यूमेक किया गया | अब 9 जल द्वार 0.78m औसत ऊचाई पर खुले हैं। जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर 5 से 6 फीट पानी की बढोत्तरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकेगा।

सर्वसाधारण से नर्मदा के घाटों/तटीय क्षेत्रो से दूरी बनाए रखने कहा गया है इधर दूसरी तरफ आज सुबह न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि बीते 24 घंटे में 22.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई और कल बारिश का आंकड़ा 1103.8 मिली मीटर पर रहा। गत वर्ष यह आंकड़ा 1338.2 मिलीमीटर पर था। मौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा और झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित है जिसके चलते आने वाले 24 घंटे में जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button