Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

जबलपुर में आज सीएम मोहन यादव और हाईकोर्ट चीफ जस्टिस की मुलाकात,होटल शॉन एलिजे में डिनर

मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल की मुलाकात भी प्रस्तावित

जबलपुर, यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 30 अक्टूबर को जबलपुर प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे से मुलाकात करेंगे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 6 बजे सर्किट हाउस नंबर-1 पहुंचेंगे, जहां दोनों के बीच मुलाकात प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश के होटल शॉन एलिजे पहुंचने की संभावना है, जहां रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल जबलपुर पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार, उनकी भी मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री का महाधिवक्ता की ओर से स्वागत किए जाने की संभावना है। पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश की मुलाकात के बाद रात 8:30 बजे होटल शॉन एलिजे में रात्रिभोज आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम महाधिवक्ता कार्यालय की ओर से रखा गया है। मुख्यमंत्री के प्रवास और अतिथियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, आवागमन और स्वागत से जुड़ी व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

प्रोटोकॉल के अनुरूप होंगी व्यवस्थाएं

इस कार्यक्रम में प्रदेश की कार्यपालिका और न्यायपालिका के प्रमुखों की मौजूदगी के चलते प्रोटोकॉल का विशेष महत्व है। आयोजन के दौरान दोनों संवैधानिक पदों की गरिमा के अनुरूप बैठने की व्यवस्था, स्वागत और सम्मान से जुड़ी औपचारिकताओं का ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश की मुलाकात तथा रात्रिभोज को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button