DelhiE-PaperTop-5UTTARPRADESHजबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश,पायलट समेत सभी सवारों ने गंवाई जान

सीएम धामी ने जताया दुख

जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश,पायलट समेत सभी सवारों ने गंवाई जान

जोशीमठ, यश भारत। उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम के कारण चाई और थैंग गांव के ऊपर यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था। इसमें पायलट हिमांशु के अलावा पांच यात्री सवार थे। मृतकों की पहचान चंद्रकांत, राजश्री, दिनेश, आकाश और अथर्व के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियां सक्रिय हुईं।चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सेना से घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने दुर्घटनास्थल की लोकेशन का पता लगाया। शुरुआती जानकारी में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।

सीएम धामी ने जताया दुख

हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ को संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रहे हैं। हालांकि, शुरुआती बयान में उन्होंने घायलों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र पहुंचाने के निर्देश देने की बात कही थी, जबकि बाद में सामने आई जानकारी में सभी छह लोगों की मौत की सूचना दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button