भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल में मामूली विवाद पर पिस्टल तानने का मामला, बाइक सवार को दी धमकी

भोपाल में मामूली विवाद पर पिस्टल तानने का मामला, बाइक सवार को दी धमकी

कार की टक्कर के बाद बाइक सवार ने वाहन पर मारा हाथ, गुस्साए कार चालक ने निकाली पिस्टल

भोपाल, यश भारत। राजधानी में मामूली विवादों में हथियार निकालने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद अब टीटी नगर थाना क्षेत्र में भी मामूली बात पर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार  कार और बाइक के बीच टक्कर होने के बाद विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि कार की टक्कर लगने पर बाइक सवार ने गुस्से में कार पर हाथ मार दिया। 

इस बात से नाराज कार सवार ने आपा खो दिया और बाइक सवार पर पिस्टल तान दी। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन और सड़क विवादों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मामूली कहासुनी में पिस्टल निकालने की प्रवृत्ति कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button