भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

किसानों को बड़ी राहत, अब छुट्टी के दिन भी होगी सोयाबीन-मक्का की खरीदी मध्यप्रदेश सरकार का फैसला, अवकाश के दौरान भी खुली रहेंगी मंडियां, उपज बेचने के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

किसानों को बड़ी राहत, अब छुट्टी के दिन भी होगी सोयाबीन-मक्का की खरीदी

मध्यप्रदेश सरकार का फैसला, अवकाश के दौरान भी खुली रहेंगी मंडियां, उपज बेचने के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

भोपाल, यश भारत।  मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश और छुट्टी के दिनों में भी सोयाबीन एवं मक्का की खरीदी जारी रहेगी। इसके लिए संबंधित मंडियों को अवकाश के दिन भी खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के इस निर्णय से उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें मंडियों में छुट्टी होने के कारण अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ता था। नई व्यवस्था के तहत किसान अब अवकाश के दिनों में भी मंडियों में पहुंचकर अपनी सोयाबीन और मक्का की उपज बेच सकेंगे। इससे खरीदी प्रक्रिया में निरंतरता बनी रहेगी और किसानों को अपनी सुविधा के अनुसार उपज विक्रय करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। दरअसल  खरीदी के दौरान बड़ी संख्या में किसानों के मंडियों में पहुंचने से कई बार व्यवस्थाओं पर दबाव बनता है। ऐसे में छुट्टी के दिनों में भी खरीदी जारी रहने से मंडियों में कामकाज का बेहतर संचालन हो सकेगा और किसानों की उपज बिक्री की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी कम करने में मदद मिलेगी।
सरकार के इस फैसले का उद्देश्य किसानों को असुविधा से बचाना  खरीदी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और कृषि उपज के विक्रय के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button