भोपाल-इंदौर मेट्रो में 30 अक्टूबर से टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा 30 सेकंड में मिलेगा टिकट, दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल लिपि की व्यवस्था

भोपाल-इंदौर मेट्रो में 30 अक्टूबर से टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा
30 सेकंड में मिलेगा टिकट, दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल लिपि की व्यवस्था
भोपाल यश भारत। भोपाल और इंदौर मेट्रो के संचालित कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर 30 अक्टूबर से टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) की सुविधा शुरू होगी। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार यात्री मशीन के माध्यम से मात्र 30 सेकंड में टिकट प्राप्त कर सकेंगे। दोनों शहरों के प्रत्येक स्टेशन पर दो-दो मशीनें स्थापित की गई हैं। टिकट लेने के लिए यात्रियों को मशीन पर बाय आर टिकट विकल्प चुनकर गंतव्य स्टेशन का चयन करना होगा। इसके बाद यूपीआई ऐप से क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर टिकट मिल जाएगा। दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए मशीन में ब्रेल लिपि की सुविधा भी दी गई है। मेट्रो में मोबाइल ऐप और टिकट काउंटर से भी टिकट मिलेंगे। यात्रियों को 31 दिसंबर 2026 तक सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त रिटर्न टिकट पर कुल 30 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर 35 प्रतिशत छूट मिलेगी। ग्रुप टिकट कम से कम दो यात्रियों के लिए उपलब्ध है।







