मुख्य ख़बरें

अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफाश : चार शातिर गिरफ्तार, करीब 23 लाख रुपये का माल बरामद…. देखें पूरा वीडियो

रीवा ।शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए करीब 23 लाख रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह के निर्देश पर चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई थीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) भावना मरावी के मार्गदर्शन में गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की। जांच के दौरान चोरी की घटनाओं में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।

बरामद मशरूका

पुलिस के अनुसार बरामद सामान में लगभग 110 ग्राम सोना, एक नग सोने का मंगलसूत्र, एक स्कूटी और दो नग नकदी पर्स शामिल हैं। बरामद मशरूके की कुल कीमत करीब 23 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

1. विकेश कुमार साकेत, निवासी ग्राम पलिया दुबान, थाना ताला, जिला सतना।
2. सुनील सोनी, निवासी रघुनाथगंज, थाना मंगवा, रीवा।
3. अखिलेश सिंह, निवासी रघुनाथगंज, थाना मंगवा, रीवा।
4. सुरेश साकेत, निवासी ग्राम पलिया दुबान, थाना ताला, जिला सतना।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button