देश
डेयरी व्यवसाई किशोर तोमर पर हमला करने वाले आरोपी का नाम आया सामने, हर्ष द्विवेदी उर्फ ‘लल्ला पंडित’ के रूप में पहचान, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, आरोपी फरार

कटनी, यशभारत। जालपा मढ़िया रोड पर द्वारका सिटी रोड निवासी श्री दुग्ध डेयरी संचालक किशोर तोमर पर हुए जानलेवा हमले का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी पुरानी बस्ती निवासी हर्ष द्विवेदी उर्फ ‘लल्ला पंडित’ है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। डेयरी संचालक किशोर तोमर जब अपनी स्कूटी से जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी हर्ष द्विवेदी उर्फ ‘लल्ला पंडित’ ने उन पर जान से मारने की नीयत से अचानक पत्थर से हमला कर दिया। 







