मुख्य ख़बरें

चलती ट्रेन में चढ़ने की चूक: कामायनी एक्सप्रेस के नीचे फिसला यात्री, दोनों पैर कटे; हालत नाजुक

दमोह । रेलवे स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस से पानी लेने उतरे एक यात्री के दोनों पैर कट गए। यात्री का हाथ फिसलने से वह ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया था।

बताया जा रहा है कि घटना प्लेटफार्म नंबर 2 पर हुई। घायल यात्री की पहचान उत्तर प्रदेश के सुरवैया निवासी 48 वर्षीय संजय के तौर पर हुई है।

आरपीएफ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्हें ट्रेन के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल ले गई। संजय की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

पानी की बोतल लेने उतरा था

बताया जा रहा है कि संजय लोकमान्य टर्मिनल से अपने गांव जा रहे थे। ट्रेन जब प्लेटफार्म नंबर 2 पर रुकी, तो वे पानी की बोतल लेने उतरे। ट्रेन चलने लगी और चढ़ते समय उनका हाथ फिसल गया, जिससे वे ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आ गए, जिससे उनके दोनों पैर कुचले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button