भोपाल के छोला क्षेत्र में झुग्गी में आग लगने से महिला की मौत , गुना निवासी रानी पंथी आज ही पहुंची थी भोपाल, आत्महत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

भोपाल के छोला क्षेत्र में झुग्गी में आग लगने से महिला की मौत
गुना निवासी रानी पंथी आज ही पहुंची थी भोपाल, आत्महत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस
भोपाल यश भारत। राजधानी के छोला थाना क्षेत्र स्थित शंकर नगर में रविवार को एक झुग्गी में आग लगने से 25 वर्षीय महिला की जलने से मौत हो गई। मृतिका की पहचान रानी पंथी निवासी गुना के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार रानी पंथी गुना में रहती थी और कभी कभार भोपाल आती थी। वह रविवार को ही भोपाल पहुंची थी। इसी दौरान शंकर नगर स्थित एक झुग्गी में आग लगने की घटना हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने पर छोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला की मौत हादसे में हुई या मामला आत्महत्या का है। आग लगने के वास्तविक कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल अभी तक मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है







