Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

संस्कारों से ही बनेगा मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र : डॉ. मोहन भागवत

जबलपुर, यशभारत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि संस्कारों के आधार पर ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। संघ का उद्देश्य ऐसे व्यक्तित्वों का निर्माण करना है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। स्वयंसेवक की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, आचरण और कार्यों से होनी चाहिए।
 

डॉ. भागवत शनिवार को नरसिंह मंदिर के समीप स्थित विद्या भारती परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में उन्होंने मुख्य शिक्षक एवं उससे ऊपर के दायित्वों का निर्वहन कर रहे स्वयंसेवकों से संवाद किया और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए करीब दो हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें संघ के अनुषांगिक संगठनों के प्रांत स्तरीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें

सरसंघचालक ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और त्याग की भावना प्रत्येक स्वयंसेवक के जीवन का आधार होनी चाहिए। स्वयंसेवकों को अपने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में ऐसा आचरण प्रस्तुत करना चाहिए, जिससे दूसरे लोग भी प्रेरणा लें। संघ द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करना आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज के बीच अपने व्यवहार और कार्यों के माध्यम से आदर्श प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button