झूलते तार से युवक की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप शारदा कॉलोनी में हादसा, बस्तीवासियों में आक्रोश
Young man dies due to hanging wire, electricity department accused of negligence Accident in Sharda Colony, residents angry

झूलते तार से युवक की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
शारदा कॉलोनी में हादसा, बस्तीवासियों में आक्रोश
जबलपुर, यश भारत। जबलपुर के राधा कृष्ण वार्ड की शारदा कॉलोनी स्थित बौद्ध विहार क्षेत्र में सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवक साहिल बागड़े की करंट लगने से मौत हो गई। युवक सुबह घर से बाहर निकल रहा था, तभी उसका हाथ झूलते बिजली के तार से छू गया और वह मौके पर ही दम तोड़ बैठा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे थे, और बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस जगह हादसा हुआ, वहां खंभा नहीं लगाकर तारों को अस्थायी बलि से टांगा गया था, जो कई सालों से टूटी हालत में थी।
मृतक के पिता पवन बागड़े ने बताया कि बिजली बॉक्स भी पिछले तीन साल से खराब पड़ा है। लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द सुधार कार्य और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।







