जबलपुर से हवाई यात्रा का शीतकालीन समय बदला

जबलपुर यश भारत। जबलपुर से विभिन्न स्थानों के लिए जाने वाली वायु यात्रा में शीतकालीन उड़ान संचालन में आंशिक परिवर्तन किया गया। जबलपुर से दिल्ली जाने वाले इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6E065 अब सुबह 9.20 पर आकर 9.50 पर दिल्ली के लिए रवाना होगा। जबकि एलाइंस एयर लाइंस का विमान फ्लाइट क्रमांक 910737 सुबह 10.05पर आकर 10.30 बजे कोलकाता के लिए रवाना होगा।
जबलपुर से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6E 6586 दोपहर 12.30 बजे आकर दोपहर 1 बजे अपने गंतव्य पर रवाना होगी। जबलपुर से शमशाबाद जाने वाले इंडिगो के विमान फ्लाइट क्रमांक 6 E6291 शाम 4.55 पर आकर शाम 5.25 पर उड़ान भरेगा। इसी तरह इंडिगो को शाम को जाने वाला विमान फ्लाइट क्रमांक 6E0662 शाम 18.20 पर आकर दिल्ली के लिए 18.50 पर रवाना होगा। पुनः इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6E0792 शाम 7.10 पर जबलपुर पहुंचेगी और शाम 7.40 पर मुंबई के लिए रवाना होगी।
डुमना विमानतल से मिली जानकारी के अनुसार शीतकालीन उड़ान का समय 25 अक्टूबर से लागू होगा और 25 मार्च तक उक्त शेड्यूल जारी रहेगा।








