मध्य प्रदेशराज्य
मारपीट में घायल बुजुर्ग की दर्दनाक मौत : क्षेत्र में हड़कंप

सतना । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिगनहट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मारपीट में बुरी तरह घायल 82 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ी है। एक आरोपी कमलेन्द्र सिंह (45) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
यह घटना 9 अक्टूबर को हुई थी, जब जिगनहट गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। इसमें रामदुलारे सिंह समेत कई लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
रामदुलारे सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी थी। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सतना जिला अस्पताल से जबलपुर भेजा गया था। जबलपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।







