कटनी
चार वाहनों पर धारा 185 के तहत कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला

कटनी, यशभारत। शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने एक ट्रक, एक ऑटो और दो मोटरसाइकिलों सहित चार वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की। यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस की टीम शहर में निगरानी रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई में आरआई अंजू लकड़ा, एसआई शशि भूषण दुबे, एएसआई अशोक सिंह, आरक्षक मंजय यादव, आरक्षक दीपक सिंह एवं आरक्षक राजकुमार अहिरवार शामिल रहे।







