भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

आज रवीन्द्र भवन में सजेगी अनमोल यादें की महफिल , रफ़ी, किशोर, मुकेश, लता और आशा के सदाबहार नग़मों से गूंजेगा अंजनी सभागार

आज रवीन्द्र भवन में सजेगी ‘अनमोल यादें’ की महफिल

रफ़ी, किशोर, मुकेश, लता और आशा के सदाबहार नग़मों से गूंजेगा अंजनी सभागार

भोपाल यश भारत। हिंदी सिनेमा के सदाबहार पार्श्व गायक मोहम्मद रफ़ी, मुकेश, किशोर कुमार और गायिकाओं लता मंगेशकर व आशा भोसले की याद में शनिवार, 24 अक्टूबर को रवीन्द्र भवन के अंजनी सभागार में अनमोल यादें संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एंजल म्यूजिक ग्रुप और देवोत्तर सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में इन महान गायकों और गायिकाओं के लोकप्रिय गीतों के माध्यम से संगीत प्रेमियों को सुनहरे दौर की यादें ताजा करने का अवसर मिलेगा। इस विशेष आयोजन में मुंबई के गायक ओम चतुर्वेदी को आमंत्रित किया गया है, जो मुकेश के गीतों को अपनी आवाज देते हैं।
कार्यक्रम में भोपाल के गायक गायिकाएं आशु खान  विपिन शर्मा  यश अग्रवाल  मनोहर छाबरिया   विवेक शर्मा  किशोर पाठक  सुनील सोनहिया  डॉ. मणि सक्सेना  विदुषी वर्मा  डॉ. शेफाली भटनागर और फाल्गुनी पुरोहित सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कलाकार इन महान गायकों के यादगार एकल और युगल गीत प्रस्तुत कर संगीत की सुरमयी शाम सजाएंगे।
आयोजकों के अनुसार  कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। संगीत प्रेमी शाम 6 बजे से इस आयोजन का आनंद ले सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button