मुख्य ख़बरें

‘बहुत जल्दी डिलीट होने वाला हूं’ : स्टेटस लगाकर 17 वर्षीय किशोर ने दी जान, इलाके में सनसनी

सागर, यशभारत (खुरई)l देहात थाना अंतर्गत सुमरेरी रेलवे स्टेशन के पास  17 वर्षीय किशोर का शव घर के नजदीक मवेशियों को बांधने वाले स्थान पर फंदे से लटका मिला। घटना से कुछ समय पहले किशोर ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए ‘बहुत जल्दी डिलीट होने वाला हूं’ लिखा था। इस सनसनीखेज पोस्ट और मौत के बीच के संबंधों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

​मृतक के चाचा मुलायम विश्वकर्मा ने बताया कि धर्मेंद्र स्वभाव से बेहद सीधा-सादा था और उसने कुछ समय पहले पढ़ाई छोड़कर घर के कामों में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। उसके पास खुद का मोबाइल नहीं था, वह परिवार के अन्य सदस्यों के फोन का इस्तेमाल करता था। नवमी के दिन उसने खुरई से गेहूं और गढ़ौला जागीर से खाद की बोरी लाई थी। शाम को उसने परिवार के साथ नवमी की पूजा में हिस्सा लिया और साथ बैठकर खाना खाया। परिजनों के अनुसार, उस दौरान उसके व्यवहार में ऐसा कुछ नहीं दिखा जिससे किसी अनहोनी का अंदेशा हो। दशहरे के बाद उसकी भोपाल जाकर काम करने की योजना थी।

​खुरई देहात थाने के सहायक निरीक्षक कमलेश धुर्वे ने बताया कि पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। सोशल मीडिया पोस्ट और आत्महत्या के बीच क्या संबंध है, इसकी अब तक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button