Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का तीन दिवसीय जबलपुर प्रवास 24 से

जबलपुर (यश भारत): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 24 से 26 अक्टूबर तक तीन दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आ रहे हैं। उनका आगमन 24 अक्टूबर को होगा, जिसके बाद वे अपने प्रवास के दौरान विभिन्न बैठकों और शिविरों में हिस्सा लेंगे।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरसंघचालक 24और 25अक्टूबर को विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे, जिनमें से कुछ बैठकें केशव कुटी में आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, वे अपने प्रवास के दौरान 24 अक्टूबर श्री राम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित महाविद्यालयीन छात्रों के विशेष शिविर में भी शामिल होकर युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।  
 

उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल के भीतर मोहन भागवत का यह दूसरा जबलपुर प्रवास है। इससे पहले वे कचनार सिटी में आयोजित शिविर में शामिल होने जबलपुर आए थे। सरसंघचालक के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर संघ कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button