मॉक ड्रिल हादसे के बाद नगर निगम की कार्रवाई, दुकानदार पर ठहराई जिम्मेदारी दुकान निर्धारित सीमा से बाहर तक फैली होने का दावा, फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को भी सख्त हिदायत

मॉक ड्रिल हादसे के बाद नगर निगम की कार्रवाई, दुकानदार पर ठहराई जिम्मेदारी
दुकान निर्धारित सीमा से बाहर तक फैली होने का दावा, फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को भी सख्त हिदायत
भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल में मार्क ड्रिल की टक्कर से दुकान में घुसने की घटना के बाद नगर निगम ने मामले में दुकानदार की गलती बताई है। हादसे में एक महिला के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। मामले को लेकर नगर निगम अधिकारी भदौरिया ने कहा कि संबंधित दुकान निर्धारित सीमा से काफी बाहर तक फैली हुई थी जिसके चलते दुकानदार की जिम्मेदारी बनती है।
अधिकारी भदौरिया ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले अन्य दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्केट के अंदर फुटपाथ पर दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दुकानदारों को निर्धारित सीमा में रहकर ही कारोबार करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम की इस कार्रवाई और चेतावनी के बाद फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को नियमों का पालन करना होगा।। राजधानी भोपाल में मार्क ड्रिल की टक्कर से दुकान में घुसने की घटना के बाद नगर निगम ने मामले में दुकानदार की गलती बताई है। हादसे में एक महिला के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। मामले को लेकर नगर निगम अधिकारी भदौरिया ने कहा कि संबंधित दुकान निर्धारित सीमा से काफी बाहर तक फैली हुई थी जिसके चलते दुकानदार की जिम्मेदारी बनती है।
अधिकारी भदौरिया ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले अन्य दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्केट के अंदर फुटपाथ पर दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दुकानदारों को निर्धारित सीमा में रहकर ही कारोबार करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम की इस कार्रवाई और चेतावनी के बाद फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को नियमों का पालन करना होगा।







