जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

गिरदावरी की चूक से हजारों किसान पंजीयन से वंचित

समर्थन मूल्य से कम दाम पर मूंग बेचने को मजबूर

जबलपुर यशभारत।गिरदावरी नहीं होने के कारण क्षेत्र के हजारों किसान मूंग के समर्थन मूल्य पर विक्रय के लिए पंजीयन नहीं करा सके हैं। पंजीयन से वंचित किसान अब मजबूरी में अपनी उपज मंडियों में समर्थन मूल्य से करीब दो हजार रुपये प्रति क्विंटल कम भाव पर बेच रहे हैं। किसानों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा मूंग उड़द के पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जून घोषित की गई है, जबलपुर जिले में मूंग उड़द की गिरदावरी पूर्ण न होने से हजारो किसान पंजीयन से वंचित रह गये हैँ। मूंग का समर्थन मूल्य 8768 रुपये प्रति क्विंटल घोषित है, जबकी मंडियो में औषत मॉडल भाव 6000 से 6500 रुपये में यानी 2 से ढाई हजार रुपये प्रति कुण्टल के घाटे में किसान बेचने मजबूर हो रहे हैँ।जबलपुर जिले में गिरदावरी अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, किसान पटवारियों, तहसीलदारो के यहां चक्कर लगा लगा परेशान हो गये हैँ, उनकी कोई सुनने तैयार नहीं है। आज 15 जून को पंजीयन की अंतिम तिथि है। किसान करें तो क्या करें । किसानों के गैर राजनैतिक, वर्ग विहीन, राष्ट्रीय संगठन भारत कृषक समाज के महाकौशल प्रांत के अध्यक्ष इंजी. के के अग्रवाल ने मुख्य मंत्री एवं मुख्य सचिव को ईमेल से भेजे गये पत्र में शीघ्र गिरदावरी पूर्ण करने व पंजीयन की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। श्री अग्रवाल ने जिले के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से  किसानों की मांग शासन तक पहुंचा कर  समय सीमा बढ़वाने हेतु प्रयास करने व युद्ध स्तर पर गिरदावरी का कार्य पूर्ण कराने की अपील की है। साथ ही गिरदावरी का कार्य समय पर पूर्ण न किये जाने व इस लापरवाही के लिए सबंधित जिम्मेदार  अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button