कटनी

ब्रीथ एनालाइजर से जांच, शराब पीकर वाहन चलाते मिले चालक, मिशन चौक पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जगह जगह स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए निकल रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों के आसपास निगरानी रखी जा रही है। यातायात पुलिस का वाहन भ्रमण लगातार जारी है, वहीं पुलिस बल को विभिन्न स्थानों पर तैनात कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने मिशन चौक पर शराब के नशे में वाहन चलाने के मामले में दो वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार एलपीटी 407 के चालक सूरज हिंदोरिया तथा दोपहिया वाहन चालक नवराज सिंह की ब्रीथ एनालाइजर की मदद से जांच की गई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई में यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, आरआई अंजू लकड़ा, एसआई शशि भूषण दुबे, एएसआई अशोक सिंह, आरक्षक राजकुमार अहिरवार, आरक्षक मंजय कुमार यादव एवं आरक्षक शोभेराज सिंह शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button