कटनी

शहर में नहीं आएंगी बसें और भारी वाहन, नवरात्र एवं दशहरा पर यातायात व्यवस्था में बदलाव, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा सुगम यातायात के लिए ट्रैफिक प्लान लागू

कटनी, यशभारत। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है। दशहरा जुलूस एवं रावण दहन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बनाया है। जानकारी के मुताबिक शहर में दशहरा जुलूस एवं रावण दहन कार्यक्रम को लेकर भारी वाहनों के प्रवेश पर नो एंट्री लागू की गई। प्रतिबंध की समाप्ति 21 अक्टूबर को प्रात: 4 बजे और आमजन की उपस्थिति एवं यातायात की स्थिति सामान्य होने के अनुसार की जाएगी। इसी तरह श्रद्धालुओं की आवाजाही एवं शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रतिदिन शाम 05.30 बजे से अग्रिम आदेश तक बसों एवं लोडिंग वाहनो, 407 को बस स्टैंड, बिलहरी मोड़, माधवनगर गेट एवं डन कॉलोनी के पास से शहर के बाहर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। निर्धारित प्रतिबंधित समय में बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। माधवनगर क्षेत्र में दशहरा जुलूस एवं रावण दहन कार्यक्रम के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर नो एंट्री लागू रहेगी। प्रतिबंध की समाप्ति 22 अक्टूबर को प्रात: 2 बजे अथवा आमजन की उपस्थिति एवं यातायात की स्थिति सामान्य होने के अनुसार की जाएगी। बैठक में पर्व के दौरान आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय में भारी एवं लोडिंग वाहनों को शहर के बाहरी मार्गों की ओर डायवर्ट करने पर सहमति बनाई गई।
ट्रांसपोर्टर्स एवं वाहन संचालकों से सहयोग की अपील
यातायात पुलिस ने ट्रांसपोर्टर्स एवं वाहन संचालकों को दशहरा पर्व के दौरान निर्धारित समय सारणी एवं डायवर्जन व्यवस्था से अवगत कराते हुए उनसे अपील की कि प्रतिबंधित समय में भारी एवं लोडिंग वाहनों को शहर में प्रवेश न कराएं तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। बैठक में एएसपी कमल मौर्य, डीएसपी रत्नेश मिश्रा, यातायात थाना प्रभारी अनूप सिहं, आआई अंजू लकड़ा, एसआई कुलदीप टेकाम, ट्रांसपोर्टर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष बी एम तिवारी, राजसिंह, दीपक मुन्दनानी, बृजेश, महेश, गोवरधन, अश्वनी, राजेश रोहरा, राहुल गुप्ता, रामनरेश सेन उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button