भोपाल में देर रात तक चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन, रोशनपुरा चौराहे पर डटे रहे अभ्यर्थी , पुलिस ने रात में हिरासत में लेकर सभी चयनित शिक्षकों को दूसरी जगह पहुंचाया

भोपाल में देर रात तक चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन, रोशनपुरा चौराहे पर डटे रहे अभ्यर्थी
पुलिस ने रात में हिरासत में लेकर सभी चयनित शिक्षकों को दूसरी जगह पहुंचाया
भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर वर्ग-2 और वर्ग-3 के चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे चयनित शिक्षक रात तक चौराहे पर डटे रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया और सभी चयनित शिक्षकों को वहां से हटाकर दूसरी जगह पहुंचा दिया।

देर रात तक चले इस घटनाक्रम के चलते रोशनपुरा चौराहा प्रदर्शन का केंद्र बना रहा। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर प्रदर्शन कर रहे चयनित शिक्षकों को दूसरी जगह ले जाया गया।
चयनित शिक्षकों की मांगों और आगे की रणनीति को लेकर अब सभी की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। डिटेन किए गए सभी अभ्यर्थियों को थाना खजूरी सड़क पहुंचाया






