कटनी

शराब पीकर वाहन चलाते मिले ई-रिक्शा और बाइक चालक, यातायात पुलिस ने धारा 185 के तहत की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। नवरात्र पर्व पर शहर में सडक़ सुरक्षा और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मिशन चौक सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के साथ ही सडक़ दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना और आम नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में दो ई रिक्शा चालकों और एक बाइक चालक सहित कुल 3 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं वाहन के आवश्यक दस्तावेजों सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, आरआई अंजू लकड़ा, एसआई शशि भूषण दुबे, एएसआई अशोक सिंह, आरक्षक मंजय कुमार यादव, आरक्षक आनंद मोहन सिंह, आरक्षक राजकुमार अहिरवार सहित यातायात पुलिस की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button