भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

लाड़ली बहनों के खातों में आई 41वीं किस्त, खेती-किसानी और घरेलू जरूरतों के लिए मिले ₹1,500

लाड़ली बहनों के खातों में आई 41वीं किस्त, खेती-किसानी और घरेलू जरूरतों के लिए मिले ₹1,500

 भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त के रूप में 1,500-1,500 रुपये सीधे पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की।

खेती और परिवार दोनों में मददगार बनी राशि
ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में महिलाएं घर की चारदीवारी से लेकर खेतों तक कड़ी मेहनत करती हैं। ऐसे में यह आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए एक बड़ा संबल बनकर आई है। लाभार्थी महिलाएं इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई और घर-परिवार की जरूरतों के साथ-साथ खेती-किसानी के लिए बीज, खाद या अन्य छोटे-मोटे खर्चों को पूरा करने में कर सकती हैं।

बजट और शुरुआत
गौरतलब है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी। राज्य सरकार ने महिला कल्याण को प्राथमिकता देते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपये का बड़ा प्रावधान किया है।

ऐसे करें अपने पेमेंट का स्टेटस चेक
अगर आपके खाते में अभी तक 41वीं किस्त के ₹1,500 नहीं पहुंचे हैं, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल से स्टेटस चेक कर सकती हैं:

सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
अपना आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर आगे बढ़ें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
इसके बाद स्क्रीन पर आपको भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

इसके अलावा, बैंक खाते से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए SMS या किसी भी UPI ऐप व मोबाइल बैंकिंग के जरिए भी खाते का बैलेंस चेक किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button