रानीताल फ्लाईओवर पर ऑटो और कार की आमने-सामने भिड़ंत,
प्लास्टिक पाइप से लदा था ऑटो, टक्कर के बाद बैरियर से टकराई कार;

जबलपुर, यश भारत। शहर के रानीताल फ्लाईओवर पर आज ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे बैरियर से जा टकराई। गनीमत रही कि घटना में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, रानीताल फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार ऑटो और फोरव्हीलर के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ऑटो में प्लास्टिक के पाइप लोड थे। टक्कर के बाद ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे सड़क के बैरियर से जा भिड़ी। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के चलते कुछ देर के लिए फ्लाईओवर पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका रही। हालांकि, हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।







