Top-5इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईराज्य

चीफ जस्टिस के बंगले के पास लूट की कोशिश, चाकू लेकर दौड़े बदमाश

सिविल लाइन चौराहे पर पांच बदमाशों ने युवक को घेरा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश

जबलपुर, यश भारत। शहर के हाईप्रोफाइल सिविल लाइन इलाके में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के बंगले के पास युवक से लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। 12 अक्टूबर की रात करीब 1:52 बजे रांझी निवासी वैभव दुबे अपनी एक्टिवा से घर लौट रहा था। इसी दौरान सिविल लाइन चौराहे के पास दो स्कूटरों पर सवार पांच बदमाशों ने उसे रोक लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बदमाश ने वैभव को धक्का दिया और लूट की कोशिश की। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया और एक आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने धारदार चाकू निकाल लिया और युवक की ओर बढ़े। जान का खतरा देखते हुए वैभव को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस फुटेज के आधार पर पांचों आरोपियों की तलाश में जुटी है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के बंगले के पास हुई इस घटना ने शहर के सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में रात की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button