देश

ऑपरेशन के दौरान मरीज की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया एनेस्थीसिया के ओवरडोज का आरोप

कटनी, यशभारत। गुरूकृपा अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर बवाल मच गया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल के पीएम हाउस (मर्चुरी) में रखवाया गया है। पीएम रिपोर्ट से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटनी के अल्फर्ट गंज निवासी अंशुल मिश्रा को पाइल्स (बवासीर) की समस्या के इलाज के लिए मंगलवार शाम करीब 7 बजे गुरु कृपा हॉस्पिटल ले जाया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले डॉक्टरों द्वारा एनेस्थीसिया (बेहोशी का इंजेक्शन/डोज) का अत्यधिक मात्रा में इस्तेमाल (ओवरडोज) कर दिया गया, जिसके कारण मरीज की हालत बिगड़ गई और बीती रात उनका निधन हो गया। घटना के बाद से परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि घटना के संबंध में पुलिस द्वारा अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, हालांकि इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करा दी गई है। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जाँच और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की माँग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है। डॉक्टरों के पैनल द्वारा पीएम प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों (एनेस्थीसिया का ओवरडोज या अन्य कारण) की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

IMG 20261014 WA0019 1024x1024 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button