भोपालमध्यप्रदेश

यश भारत भोपाल।

ऐशबाग अंडरब्रिज बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

लंबा चक्कर लगाने को मजबूर रहवासी, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को राहत का इंतजार

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल में ऐशबाग अंडरब्रिज बंद होने से स्थानीय रहवासियों  व्यापारियों  वाहन चालकों और स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रास्ता बंद होने के कारण लोगों को एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे समय की बर्बादी के साथ मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले अंडरब्रिज से कुछ ही सेकंड में दूसरी ओर पहुंचना संभव था  लेकिन अब वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे रोजमर्रा के आवागमन  व्यापारिक गतिविधियों और बच्चों के स्कूल आने जाने में परेशानी हो रही है।

जनसुनवाई में उठाया मुद्दा

मंगलवार को कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में स्थानीय रहवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष समस्या रखी। इस दौरान लोगों ने एडीएम सुमित पांडे को आवेदन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। रहवासियों का कहना है कि अंडरब्रिज बंद रहने से उन्हें लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब लोगों की नजर प्रशासन पर है कि आवागमन सुचारु बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कब तक की जाएगी और अंडरब्रिज की समस्या का समाधान कैसे निकलेगा। स्थानीय नागरिकों ने जल्द राहत दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button