सिंगलदीप में माता महाकाली की खप्पर आरती देखने उमड़ रहे श्रद्धालु
जबलपुर, यश भारत।

सिंगलदीप में माता महाकाली की खप्पर आरती देखने उमड़ रहे श्रद्धालु
जबलपुर, यश भारत। तहसील पनागर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगलदीप में विराजमान माता महाकाली के दरबार में नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यहां नवरात्रि की बैठकी के प्रथम दिन से दशहरा तक खप्पर आरती की परंपरा निभाई जाती है। इस विशेष आरती को देखने के लिए आसपास के गांवों के साथ शहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पंडा दुर्गेश बिलौहा ने बताया कि माता महाकाली की खप्पर आरती का आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस धार्मिक परंपरा के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष आस्था है। नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।इस आयोजन में इंदौर के पुजारी राजेश शास्त्री के साथ पंडा दुर्गेश बिलौहा, योगेश बिलौहा, सुदीप पटेल, सतीश सोनी और जितेंद्र पटेल धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर रहे हैं।







