जबलपुरमध्य प्रदेश

जीआईएफ एवं ओ एफ कटनी को 41 दिन का बोनस

जबलपुर यश भारत ‌।आयुध निर्माणी कटनी और जीआईएफ के कर्मचारियों को सत्र2025-26के लिए अंततः 41दिन के बोनस की घोषणा कर दी गई है। जल्द ही इसके आदेश निर्माणियों के लिए जारी कर दिए जाएंगे।अब तक उहापोह में रहे उक्त निर्माणियों के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।अब उन्हें उम्मीद है कि दशहरा पर्व के पहले उत्पादकता आधारित बोनस मिल जाएगा।
मालूम हो कि कटनी की आयुध निर्माणी और जबलपुर आयुध निर्माणी (जीआईएफ) यंत्र इंडिया लिमिटेड के तहत आती हैं। पूर्व में जीसीएफ, ओएफके और व्हीएफजे के कर्मचारियों को उनकी कंपनियों ने उत्पादकता आधारित बोनस की घोषणा कर दी थी।तब से जीआईएफ और कटनी आयुध निर्माणी के कर्मचारी बोनस की घोषणा का इंतजार कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button