जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

दुर्गा उत्सव को लेकर कैंट थाने में शांति समिति की बैठक

जबलपुर, यश भारत। आगामी दुर्गा उत्सव को लेकर कैंट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएसपी, बरगी तहसीलदार शशांक दुबे, रांझी-कैंट बोर्ड के अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी सहित क्षेत्र के करीब 50 से 60 लोग उपस्थित रहे।

कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से समिति के सदस्यों और आयोजन से जुड़े लोगों को अवगत कराया गया। दुर्गा उत्सव के दौरान विद्युत सजावट में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए गए। बैठक में आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन और सजावट को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने पर जोर दिया गया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि दुर्गा उत्सव के दौरान डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने समिति सदस्यों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और उत्सव के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button