पहले भी दिए जा चुके थे नोटिस

सिद्धांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को नगर निगम ने किया सील
अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन पर रेडक्रॉस परिसर में कार्रवाई, पहले भी दिए जा चुके थे नोटिस
भोपाल यश भारत । नगर निगम भोपाल ने रेडक्रॉस परिसर स्थित सिद्धांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। नगर निगम के अनुसार अस्पताल में अवैध निर्माण किए जाने और निगम के निर्धारित नियमों का उल्लंघन किए जाने के चलते यह कार्रवाई की गई। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन को नियमों के पालन और अनियमितताओं को दूर करने के लिए पूर्व में भी नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद निर्धारित नियमों का पालन नहीं किए जाने पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल परिसर को सील कर दिया।
सिद्धांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इमरजेंसी आईसीयू के साथ कार्डियोलॉजी न्यूरोलॉजी ऑर्थोपेडिक् नेफ्रोलॉजी ऑन्कोलॉजी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और यूरोलॉजी जैसी सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं।







